लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आफत की बारिश, गाजियाबाद में 12वीं तक के सभी स्कूल 10 से 16 जुलाई तक रहेंगे बंद

Uttar Pradesh News: राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार से हो रही बारिश (UP Weather News) का सिलसिला शनिवार को भी…

ADVERTISEMENT

school1.jpg
school1.jpg
social share
google news

Uttar Pradesh News: राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार से हो रही बारिश (UP Weather News) का सिलसिला शनिवार को भी जारी है. लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसिबतों को बढ़ा दिया है. लगातार भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को घरों से निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. गाजियाबाद प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया गया है.