लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा: गौशाला में मरने वाली गायों की संख्या 61 पहुंची, आरोपियों पर NSA लगाने की तैयारी!

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सरकारी गौशाला में बृहस्पतिवार देर शाम गायों की अचानक हुई मौत ने जनपद भर में हड़कम्प मचा दिया है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सरकारी गौशाला में बृहस्पतिवार देर शाम गायों की अचानक हुई मौत ने जनपद भर में हड़कम्प मचा दिया है. सांथलपुर गौशाला में हुई गायों की मौत के मामले में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. गौशाला की सैकड़ों बीघा जमीन होने के बावजूद भी चारे की खरीदी बाहर से की जा रही थी. बताया जा रहा है कि जिस शख्स का चारा खाकर गायों की मौत हुई है वो फिलहाल फरार है. उससे चारा के लिए डील की गई थी. पहले ही दिन की सप्लाई में चारा खाकर 61 गायों की मौत हो चुकी है. इधर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि दोषी पाए गए लोगों पर एनएसए वगैरह सब लगेगा.