लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर उपद्रव के बाद बीजेपी ने प्रवक्ताओं को इस मामले पर बोलने से रोका, दिए ये निर्देश

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए कथित ‘विवादित’ बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ताओं को सख्त निर्देश दिया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए कथित ‘विवादित’ बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ताओं को सख्त निर्देश दिया है. पार्टी ने प्रवक्ताओं को कानपुर मामले पर बयान देने से रोक लगा दी है. पार्टी ने आंतरिक निर्देश जारी कर नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल मामले समेत कानपुर मामले पर बोलने से रोक लगा दी है. पार्टी ने साफ किया है कि संवेदनशील मामले पर बोलते हुए किसी धर्म का अपमान न हो. बीजेपी ने कानपुर और नूपुर शर्मा मामले पर प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में जाने से भी रोका है.