बीजेपी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में राजकुमारी सैनी को उतारा है. आपको बता दें कि राजकुमारी सैनी खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी हैं. वहीं, जब यूपी तक की टीम राजकुमारी सैनी के घर पहुंची, तब वह हमें गाय-भैंसों को चारा खिलाती मिलीं. इस मौके राजकुमारी सैनी से हमारी टीम ने खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि समाज उनके साथ है और निश्चित रूप से उनकी जीत होगी. बकौल राजकुमारी सैनी, “हम तो प्रधान भी रहे थे, तब भी हमारी जीत हुई थी. हम शुरू से ही जनता के बीच रहे और जनता के बीच ही रहेंगे.” मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमारी सैनी ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की है और कवाल गांव में सयुक्त परिवार के साथ रहती हैं. गौरतलब है कि विक्रम सैनी को कवाल कांड मामले में कोर्ट से 2 साल की सजा होने के बाद विधानसभा सदस्य समाप्त हो गई थी. uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें