लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: जच्चा-बच्चा को छोड़ने जा रही थी एंबुलेंस, बीच रास्ते में नदी में फंस गई और फिर…

यूपी के हमीरपुर में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक एंबुलेंस नदी में फंसी हुई दिखाई दे रही है. वीडियो शेयर करने वालों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के हमीरपुर में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक एंबुलेंस नदी में फंसी हुई दिखाई दे रही है.

वीडियो शेयर करने वालों ने दावा किया कि नदी पार करने के लिए कोई पुल नहीं है, जिसकी वजह से नदी के बीच से वाहन गुजरते हैं.

लोगों ने बताया कि एंबुलेंस भी जब नदी से गुजर रही थी, तभी जलधारा में फंस गई.

वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि यह सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव का है.

यहां चंद्रावल नदी को पार करके एंबुलेंस अस्पताल से जच्चा-बच्चा को छोड़ने गांव जा रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चली गई.

आपको बता दें कि एंबुलेंस को निकलने के लिए काफी जद्दोजहद की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह नहीं निकल सकी.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें