Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख राजा भैया ने उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों लिया है. राजा भैया ने सोशल मीडिया के जरिए यह संकेत दिया है कि सनातन धर्म का अपमान करना डीएमके को भारी पड़ा है.
ADVERTISEMENT
सनातन विरोध पर राजा भैया का प्रहार
राजा भैया ने अपने हालिया बयान में उदयनिधि स्टालिन के उस विवादित बयान की याद दिलाई, जिसने 2023 में पूरे देश में सियासी तूफान ला दिया था. राजा भैया ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को मिटाने का सपना देखते हैं, वे खुद खत्म हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि हर स्वाभिमानी भारतीय को ऐसे बयानों का पुरजोर विरोध करना चाहिए जो हमारी आस्था और संस्कृति पर चोट करते हैं.
क्या था उदयनिधि स्टालिन का विवादित बयान?
साल 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने एक सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म की तुलना 'कोरोना वायरस', 'मलेरिया' और 'डेंगू' जैसी बीमारियों से की थी. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म केवल विरोध करने वाली चीज़ नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए क्योंकि यह सामाजिक न्याय के खिलाफ है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2026 के चुनाव में डीएमके की शिकस्त के पीछे कहीं न कहीं हिंदू भावनाओं की नाराजगी भी एक बड़ा कारण रही है.
ADVERTISEMENT









