विधायक को कीचड़ से नहलाकर महिलाओं ने किया टोटका, अखिलेश यादव ने ली चुटकी

यूपी तक

• 03:58 AM • 14 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भीषड़ गर्मी और बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने एक टोटका के तहत सदर सीट से बीजेपी विधायक…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भीषड़ गर्मी और बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने एक टोटका के तहत सदर सीट से बीजेपी विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया. अब इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है.

यह भी पढ़ें...

एसपी मुखिया ने कहा,

“अगर एक भाजपा विधायक के ‘कीचड़ स्नान’ से बारिश न हुई तो बाकी की भी बारी आएगी. जनता प्रतीक्षारत है.”

अखिलेश यादव

क्या है मामला?

यूपी के महराजगंज जिले में बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने महराजगंज सदर सीट से विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को घेरकर कीचड़ से नहला दिया. महिलाओं का कहना है कि प्राचीन समय में बारिश नहीं होने पर इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए राजाओं और महाराजाओं को कीचड़ से नहलाकर टोटका किया जाता था. फिर बरसात होती थी. उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक को कीचड़ से नहलाया.

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा, “हम और विधायक जी बैठ कर बात कर रहे थे, तभी वॉर्ड की कुछ महिलाएं आईं और हम लोगों को कीचड़ से नहला दिया. उनका कहना था कि हम टोटका कर रहे हैं, जिससे बारिश होगी और जिले में खुशहाली आएगी.”

महराजगंज: विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष पर महिलाओं ने किया ये टोटका, देखने वालों की लगी भीड़