अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? दिया ऐसा जवाब जिसे सुन सियासी पंडितों का भी दिमाग घुमा

यूपी तक

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 02:27 PM)

UP News: UP Tak ने चंद्रशेखर आजाद से खास बात की है. इस दौरान चंद्रशेखर ने मायावती, अखिलेश यादव और भाजपा को लेकर अपनी बात रखी और भविष्य को लेकर अपनी रणनीति के कुछ संकेत दिए. इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भी जवाब दिया. देखिए पूरी वीडियो

UP News, UP Politics, Chandrashekar Azad, Bhim Army, ASP, Akhilesh Yadav, Mayawati, BJP, UP BJP, चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी, अखिलेश यादव, मायावती, सपा, योगी आदित्यनाथ, भाजपा, बीजेपी, बसपा, बीएसपी, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद लगातार पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के अभियान में जुटे हुए हैं. चंद्रशेखर आजाद का अगला मिशन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव है. वह अधिक से अधिक सीट जीतकर यूपी की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने चाहते हैं. इसी बीच चंद्रशेखर आजाद के साथ UP Tak ने खास बातचीत की. 

यह भी पढ़ें...

इस दौरान चंद्रशेखर ने मायावती, आकाश आनंद और अखिलेश यादव को लेकर भी अपनी बात रखी. 

चंद्रशेखर आजाद क्या अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करेंगे?

नगीना सांसद से सवाल किया गया कि क्या चंद्रशेखर आजाद अगले विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करेंगे? क्या वह कांग्रेस के साथ गठबंधन की सोच रहे हैं? इस सवाल का जबाव देते हुए चंद्रशेखर ने कहा, आजाद समाज पार्टी मेरी अपनी पार्टी नहीं है. जो भी फैसला होगा, पार्टी का होगा. अभी पार्टी का फोकस पंचायत चुनाव पर है. 

उन्होंने आगे कहा, हमारी लंबी योजना है. हम यूपी में अपनी जड़े मजबूत करना चाहते हैं. अभी विधानसभा चुनाव में लंबा समय है. अभी इंडिया गठबंधन में खुद ही क्लियरिटी नहीं हैं. 

वीडियो में देखिए चंद्रशेखर आजाद ने मायावती, अखिलेश यादव, भाजपा समेत आगे की रणनीति को लेकर क्या-क्या कहा?