राजा भैया ने जब यूपी विधानसभा में छू लिए पैर तो CM योगी आदित्यनाथ का ऐसा था रिएक्शन

यूपी तक

• 04:53 PM • 29 Jul 2024

Raja Bhaiya News: सोमवार को यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ. जब सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे, तब एक-एक कर कई विधायकों ने सीएम योगी के पैर छुए. मगर खबर तब बनी जब 'बाहुबली' राजा भैया ने भी सीएम योगी के पैरे छुए.

CM Yogi & Raja Bhaiya News

CM Yogi & Raja Bhaiya News

Google CTA

Raja Bhaiya News: जब कभी भी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं की सूची बनाई जाएगी तो वह जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नाम के बगैर अधूरी रहेगी. बता दें कि राजा भैया की सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा रहती है. कभी उनके बयान तो कभी उनका अंदाज उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल रखता है. अब फिर एक बार राजा भैया चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. बता दें कि सोमवार को यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ. जब सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे, तब एक-एक कर कई विधायकों ने सीएम योगी के पैर छुए. मगर खबर तब बनी जब 'बाहुबली' राजा भैया ने भी सीएम योगी के पैरे छुए. अब सोशल मीडिया पर राजा भैया द्वारा सीएम योगी के पैरे छूने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

कैसा था सीएम योगी का रिएक्शन?

आपको बता दें कि जब राजा भैया ने सीएम योगी के पैरे छुए तो मुख्यमंत्री ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस मौके पर कई विधायकों ने सीएम योगी को घेर रखा था और वे भी उनके के पैरे छू रहे थे.

इससे पहले भी राजा भैया ने छुए थे सीएम योगी के पैर 

तारीख थी साल 2024 के जनवरी महीने की 22. यह वही ऐतिहासिक तारीख थी जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इस मौके पर कई नामचीन हस्तियां राम मंदिर पहुंची थीं, जिनमें राजा भैया भी शामिल थे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतिथियों से मिल रहे थे. उस दौरान राम मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते वक्त सीएम योगी से राजा भैया टकरा गए. उस वक्त राजा भैया ने झुककर सीएम योगी के पैर छुए. इसके बाद सीएम योगी ने राजा भैया को आशीर्वाद दिया और नमस्कार करते हुए आगे बढ़ गए.