Nagar Nigam Mayor Mathura: मथुरा में बीजेपी का बनेगा मेयर, विनोद अग्रवाल ने की जीत हासिल

यूपी तक

13 May 2023 (अपडेटेड: 13 May 2023, 10:23 AM)

Nagar Nigam Mayor Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो गई है. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मतगणना…

UP Tak
Google CTA

Nagar Nigam Mayor Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो गई है. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया में मथुरा मेयर (Mathura Mayor Seat) सीट पर बीजेपी ने  145720 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है. यहां बीजेपी के विनोद अग्रवाल ने बसपा के राजा मोहतशिम अहमद और सपा-रालोद के राजकुमार रावत को चुनावी शिकस्त दे दी है. आपको बता दें कि यहां कांग्रेस, सपा और रालोद के प्रत्याशी को बाहर से समर्थन दे रही थी.

यह भी पढ़ें...

कैसे थे पिछले साल के परिणाम?

गौरतलब है कि पिछली बार मथुरा में भाजपा के मुकेश ने जीत हासिल की थी. उन्हें 103046 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के मोहन सिंह 80938 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे. आपको बता दें कि बसपा के गोवर्धन सिंह को 80938 जबकि सपा के श्याम मुरारी को महज 32655 वोट ही मिल सके थे. सनद रहे, सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी.