कुंडा में वोटिंग के बीच SP प्रत्याशी के काफिले पर हमला, राजा भैया के समर्थक पर आरोप

सुनील यादव

• 07:40 AM • 27 Feb 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए रविवार, 27 फरवरी को वोटिंग चल रही है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी.…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए रविवार, 27 फरवरी को वोटिंग चल रही है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस बीच खबर मिली है कि प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर पहाड़पुर गांव के पास हमला हुआ है, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए हैं. बता दें कि इस सीट पर जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, जनसत्ता दल के समर्थक पुष्पेंद्र सिंह पर एसपी प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हमला करने का आरोप है. मामले में पुलिस ने कहा है कि ‘मतदान सुरक्षित चल रहा है. एसपी प्रत्याशी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.’

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा,

“कुंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास से सूचना मिली के एक प्रत्याशी जा रहे थे, उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे डेमेज हुए हैं और उनके द्वारा इस संबंध में तहरीर दी जा रही है. जहां तक मतदान की बात है तो बूथ पूरी तरह से सामान्य है. मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है.”

रोहित मिश्रा

आपको बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवे चरण के तहत प्रतापगढ़ समेत 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है.

कुंडा: राजा भैया की सीट पर फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग का आरोप, SP की चुनाव आयोग से शिकायत