UP चुनाव फेज 5: प्रयागराज की 12 सीटों पर वोटिंग, SP ने कई बूथों पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

पंकज श्रीवास्तव

• 04:05 AM • 27 Feb 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए रविवार, 27 फरवरी को 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है,…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए रविवार, 27 फरवरी को 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. आपको बता दें कि पांचवें फेज के तहत प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

सुबह 9 बजे तक प्रयागराज में कुछ ऐसा रहा है वोटिंग का हाल-

इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है, “प्रयागराज जिले की इलाहाबाद वेस्ट 261 विधानसभा के बूथ नंबर 209, 210, 211, 212, 213, 214, 215, 216 और 217 पर बूथ एजेंट बनाने नहीं दिए जा रहे हैं. बोला जा रहा है कि आप इस बूथ के मतदाता नहीं है.”

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जिले की कई विधानसभा सीटों पर EVM खराब होने की शिकायत की है. समाजवादी पार्टी ने मामले में चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

आपको बता दें कि प्रयागराज जिले में कुल 46 लाख 2 हजार 812 मतदाता हैं. इनमें से 25 लाख 3 हजार 394 पुरुष जबकि 20 लाख 98 हजार 898 महिला मतदाता हैं.

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर 2018 को इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था. यहां इलाहाबाद और फूलपुर नाम से दो संसदीय सीट हैं और सबसे ज्यादा 12 विधानसभा सीटें भी हैं.

जिले की इन सीटों पर चल रही है वोटिंग

  1. फाफामऊ

  2. सोरांव

  3. फूलपुर

  4. प्रतापपुर

  5. हंडिया

  6. मेजा

  7. करछना

  8. इलाहाबाद पश्चिम

  9. इलाहाबाद उत्तर

  10. इलाहाबाद दक्षिण

  11. बारा

  12. कोरांव

UP चुनाव: पांचवें फेज में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए हर बड़ी बात