UP Bypoll: वोटिंग से पहले किन 5 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम? अब 9 सीटों पर बन रही ऐसी तस्वीर

यूपी तक

• 11:36 AM • 02 Nov 2024

Uttar Pradesh by election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

UP Bypoll

UP Bypoll

Google CTA

Uttar Pradesh by election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है, उनमें कुंदरकी सीट पर दो (जयवीर सिंह और बृजानंद- दोनों निर्दलीय), मीरापुर (शाह मोहम्मद राणा- निर्दलीय), सीसामऊ (मोहम्मद आफताब शरीफ- राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी) और कटेहरी (कृष्णावती - राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी) में एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं.  पांच प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस के बाद अब 90 उम्मीदवार मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें...

अब तक दाखिल किए गए नामांकनों की कुल संख्या 149 थी, जिसमें मीरापुर (34), कुंदरकी (19), गाजियाबाद (19, खैर (6), करहल (10), सीसामऊ (11), फूलपुर (19), कटेहरी (14) और मझवां (17) शामिल हैं. जांच के बाद 95 नामांकन वैध पाए गए और नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद उपचुनाव वाली नौ सीटों से 90 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. 

 

 

आपको बता दें कि कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इनमें से आठ सीटें लोकसभा चुनाव में अपने विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थीं, जबकि सीसामऊ सीट पर सपा विधायक इरफान सोलंकी की अयोग्यता के कारण उपचुनाव हो रहा है, जिन्हें एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया था.

गौरतलब है कि मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी. निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी, जिसमें अदालत में चल रहे मामले के कारण मिल्कीपुर (अयोध्या) को छोड़ दिया गया था.