UP BJP Regional Teams: पश्चिम से लेकर अवध तक... बीजेपी ने घोषित की नई क्षेत्रीय टीमें, किसे मिली क्या जिम्मेदारी

आशीष श्रीवास्तव

• 09:26 AM • 04 Sep 2026

UP BJP Regional Teams: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बीजेपी ने पश्चिम, कानपुर, अवध और ब्रज क्षेत्र की नई टीमों का ऐलान कर दिया है. देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी.

File Photo: Pankaj Chaudhary

File Photo: Pankaj Chaudhary

Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश के सियासी रण में विपक्ष को मात देने के लिए सत्ताधारी भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के संगठन में बदलाव के बाद अब यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय टीमों के गठन का ऐलान कर दिया गया है. इसके तहत गुरुवार को पश्चिम, कानपुर, अवध और ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय टीमों की घोषणा की गई.

यह भी पढ़ें...

क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी थी और अब इन नई क्षेत्रीय टीमों के गठन के साथ संगठन को और मजबूती दी गई है. यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने इन नई टीमों के गठन के साथ चुनावी तैयारियों को तेज करने का स्पष्ट संकेत दे दिया है. बीजेपी नई जिम्मेदारियों के जरिए क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को बूथ तक और मजबूत करने की रणनीति पर पूरी तरह जुट गई है.

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

जारी की गई लिस्ट में 14 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 सदस्यों के नाम शामिल हैं:

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष: नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशु भाटिया, दिनेश सिंह, अनूप बाजपेयी, राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, विमल सिंह और अवधेश कटियार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

क्षेत्रीय मंत्री: विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव 'बाबा', पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भुर्जी और अंजली मौर्य बनाए गए हैं.

सदस्य: रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीषा श्रीवास्तव को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है.

इन नई टीमों के जरिए बीजेपी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत करने की रणनीति है.

ये भी पढ़ें: नौकरी की गारंटी! यूपी के 3.5 लाख परिवारों के लिए सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, 50 लाख के बीमा समेत मिलेंगे ये फायदे