SP Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) आज 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे. संविधान दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 'जन-मन का मैनिफेस्टो' पेश करेंगे. इसे 'सत्ताईस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र' नाम दिया गया है.
ADVERTISEMENT
सपा के इस घोषणापत्र को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से देखा जा रहा है. पार्टी ने इसे तैयार करने में अलग-अलग वर्गों की जरूरतों और सुझावों को शामिल किया है. महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखने की बात कही है.
सपा के घोषणापत्र से जुड़ी LIVE UPDATES
मेनिफेस्टो जारी होने से पहले अखिलेश यादव से मिले आजम खान
समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र जारी होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. जेल से रिहा होने के बाद आजम खान की अखिलेश यादव के साथ यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है.
तीन स्तरों पर घोषणापत्र लाने की तैयारी
सपा इस बार चुनावी घोषणापत्र को अलग-अलग स्तरों पर तैयार कर रही है. इसमें पूरे प्रदेश के लिए मुख्य घोषणापत्र, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अलग दस्तावेज और जिलों की स्थानीय जरूरतों के हिसाब से घोषणापत्र शामिल होने की बात सामने आई है.
हिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा
अखिलेश यादव पहले ही महिलाओं के लिए स्त्री समृद्धि योजना के तहत हर साल 40 हजार रुपये देने की घोषणा कर चुके हैं. आज जारी होने वाले घोषणापत्र में इस वादे को औपचारिक रूप दिए जाने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT











