समाजवादी पार्टी की सहयोगी दलों के साथ 28 मार्च को बैठक, क्या शिवपाल सिंह यादव जाएंगे?

यूपी तक

• 10:41 AM • 27 Mar 2022

समाजवादी पार्टी (एसपी) की सोमवार, 28 मार्च को सहयोगी दलों के साथ अहम बैठक होगी. इस बैठक में सहयोगी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक…

UPTak
Google CTA

समाजवादी पार्टी (एसपी) की सोमवार, 28 मार्च को सहयोगी दलों के साथ अहम बैठक होगी. इस बैठक में सहयोगी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक शामिल होंगे. लखनऊ स्थित एसपी कार्यालय में ये बैठक सुबह 11 बजे के बाद होगी. आपको बता दें कि इस बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल सिंह यादव को भी न्योता दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में शिवपाल एसपी के टिकट पर जसवंत नगर सीट से विधायक चुने गए हैं.

बता दें कि शनिवार, 26 मार्च को एसपी के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को विधायक दल और विधानमंडल दल का नेता चुना. मगर इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया था. बैठक में न बुलाए जाने के बाद शिवपाल लखनऊ से वापस इटावा चले गए थे.

वहीं दूसरी तरफ एसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार, 26 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवपाल को बैठक में नहीं बुलाए जाने का कारण बताया था.

उन्होंने कहा था,

“एसपी के जो विधायक हैं, आज उनको बुलाया गया था और 28 तारीख को जो हमारे सहयोगी दल हैं, भले ही वो साइकिल सिंबल से लड़े हों, छड़ी से लड़े हों या लिफाफा से लड़े हों, उन सभी सहयोगी दलों की 28 तारीख को बैठक बुलाई गई है और उसमें वो सभी लोग आएंगे.”

नरेश उत्तम पटेल

नरेश उत्तम पटेल ने कहा था, “शिवपाल सिंह यादव का अपना दल है और सहयोगी दलों को 28 तारीख को आमंत्रित किया गया है.सभी लोग आएंगे.”

SP विधायक दल की बैठक का न्योता न मिलने पर छलका शिवपाल का दर्द, इटावा में कह दी ये बड़ी बात