जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- हमारे लिए मार्गदर्शन

भाषा

• 01:23 PM • 06 Feb 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिन्दू समाज में जाति…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिन्दू समाज में जाति व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान को ‘‘हम लोग मार्गदर्शन मानते हैं.’’

यह भी पढ़ें...

मौर्य की गिनती अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के प्रमुख नेताओं में होती है.

आरएसएस प्रमुख ने मुंबई में रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘भगवान ने हमेशा बोला है मेरे लिए सभी एक हैं. उनमें कोई जाति वर्ण नही हैं, लेकिन पंडितों ने श्रेणी बनाई, वह गलत था. भारत देश हमारे हिंदू धर्म के अनुसार चलकर बड़ा बने और वह दुनिया का कल्याण करे. हिंदू और मुसलमान सभी एक हैं.’’

मौर्य ने संसद भवन परिसर में पीटीआई-भाषा द्वारा भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक हूं और परमपूज्य सरसंघचालक जी जब कुछ कहते हैं तो एक स्वयंसेवक के नाते हमलोग मार्ग दर्शन मानते हैं.’’

उन्होंने हालांकि भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक उस पर टिप्पणी की बात है तो मैं पूज्य सरसंघचालक जी के किसी बयान पर टिप्पणी करूं, यह उचित नहीं है.’’

विपक्षी दलों के नेताओं ने हालांकि भागवत के बयान के मद्देनजर आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लिया और कहा कि उनके बयान की झलक उनके संगठन और भाजपा सरकारों के कार्यों और उनकी कार्यसंस्कृति में दिखनी चाहिए.

मोहन भागवत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जाति-वर्ण को लेकर क्या वस्तुस्थिति है: अखिलेश यादव