करणी सेना ने फेंक दिए रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, सपा सांसद किस हाल में हैं?

अकरम खान

27 Apr 2025 (अपडेटेड: 27 Apr 2025, 06:44 PM)

UP News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. बता दें कि करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया है और टायर फेंके हैं. इस हमले में गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं हैं.

Ramjilal Suman, Ramji Lal Suman news, Ramji Lal Suman attack, Attack On Ramji Lal Suman Convey, Karni Sena, Attack On Ramji Lal Suman Convey news, रामजीलाल सुमन, सपा सांसद रामजीलाल सुमन, सपा रामजीलाल सुमन, यूपी न्यूज, सपा, राणा सांगा, करणी सेना

UP News

Google CTA

Attack On Ramji Lal Suman Convey: राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने के बाद करणी सेना के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना ने हमला करने की कोशिश की है. करणी सेना ने सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंके हैं. इसी के साथ काफिले को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने काला कपड़ा भी दिखाया है.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि काफिले के सामने करणी सेना को देख काफिले में शामिल गाड़ियों में हड़बड़ी मच गई और कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं. इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. ये पूरा मामला अलीगढ़ के लोधा थाना इलाके के खेरेश्वर चौराहा हाइवे से सामने आया है. राहत की बात ये रही कि इस दौरान काफिले में शामिल किसी को भी चोट नहीं आई. सपा सांसद भी सुरक्षित रहे. अलीगढ़ पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को आगरा के लिए रवाना कर दिया है. 

काफिले के आगे डाल दिए टायर

बता दें कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले का करणी सेना द्वारा किए गए विरोध की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने काफिले को काला कपड़ा दिखाया और गाड़ियों पर टायर फेंके. यहां तक की काफिले के आगे सड़कों पर भी टायर फेंक दिए.

पुलिस ने की कार्रवाई 

बता दें कि इस पूरे मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने एक्शन ले लिया है. अलीगढ़ पुलिस ने थाना गभाना में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल रामजीलाल सुमन आगरा के लिए निकल चुके हैं और पूरे तरह से सुरक्षित हैं. अब देखना ये होगा कि समाजवादी पार्टी इस हमले को लेकर क्या प्रतिक्रिया देती है.