Akhilesh Yadav Detained News: मंगलवार 6, अक्टूबर को चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का प्रदर्शन जारी है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर विपक्षी नेताओं को रोका. इस बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है. वहीं, राहुल गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद हैं. पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने छावनी में बदल दिया है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.
जब अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर बस में बिठाया गया तब उन्होंने कहा 'हमें CEC से मिलाने ले जाया जा रहा है. भाजपा ने कह दिया है बस जा सकती है चुनाव आयोग.'
ADVERTISEMENT
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन के पास पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया. उन्हें आकाशवाणी भवन के रास्ते निर्वाचन सदन जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डी. राजा समेत कई वरिष्ठ नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. वहीं, सपा सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ नीति आयोग के पास लगे बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध जताते दिखे.
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आयोग पर वोट चोरी और बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और संविधान के तहत काम नहीं कर रहा. अखिलेश ने बंगाल और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों का जिक्र करते हुए धांधली का आरोप भी लगाया. खबर लिखे जाने तक मौके पर बसें पहुंच चुकी थीं और सुरक्षाबल स्थिति पर नजर बनाए हुए थे.
अखिलेश यादव ने कहा कि 'अभी पुलिस हमें ज्ञानेश जी से मिलाने ली जा रही है. उन्होंने ये कहा है कि वह व्यक्तिगत इस्तीफा देंगे. ऐसे इस्तीफा नहीं देंगे. यूपी में बेमानी नहीं होने देंगे. हमारा बूथ प्रभारी इस वोट चोरी को रोकेगा.'
ADVERTISEMENT











