CM योगी ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

यूपी तक

• 03:09 AM • 22 Jun 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रत्याशी…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है.

यह भी पढ़ें...

मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा,

‘झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई.’

योगी आदित्यनाथ

उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, ‘जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू जी का इस हेतु चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है.’

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू का नाम राजद की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया। मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीती तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली जनजातीय महिला होंगी।

UP Tak को दीजिए सुझाव और पाइए आकर्षक इनाम

दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की ताकत ही है कि इंडिया टुडे ग्रुप के Tak परिवार के सदस्य यूपी तक ने YouTube पर 60 लाख सबस्क्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. हमें और बेहतर बनने के लिए सिर्फ 60 शब्दों में आपके बेशकीमती सुझावों की जरूरत है. सुझाव देने वाले चुनिंदा लोगों को हमारी तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. यहां नीचे शेयर की गई खबर पर क्लिक कर बताए गए तरीके से अपने सुझाव हमें भेजें और इनाम पाएं.

YouTube पर UP Tak परिवार 60 लाख पार, हम और बेहतर कैसे बनें? 60 शब्दों में बताइए, इनाम पाइए