2 साल बाद फिर इस तारीख से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए UP में इसकी क्या हैं तैयारियां

सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा इस बार 14 जुलाई से शुरू हो रही है. कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दो साल…

शिल्पी सेन

• 05:44 AM • 02 Jul 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा इस बार 14 जुलाई से शुरू हो रही है.

कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दो साल से कांवड़ यात्रा बंद थी. इस साल इसे फिर शुरू किया जा रहा है.

उत्तराखंड और यूपी सरकार ने यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी है.

यूपी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इससे पहले इंटर स्टेट मीटिंग में यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा के अधिकारी शामिल हुए थे.

14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है. कांवड़ यात्रा 26 जुलाई को समाप्त होगी.

आपको बता दें कि गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़िए अपने ‘कांवड़’ में गंगा जल लेकर पैदल चलते हुए जाते हैं.