‘रब ने बना दी जोड़ी’, मेरठ में हुई इस शादी के खूब हो रहे चर्चे, जानें क्या है अनोखी बात

उस्मान चौधरी

• 04:03 AM • 27 Mar 2022

वो कहते हैं न कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं, इसी कहावत से जुड़ा एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है. दरअसल,…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

वो कहते हैं न कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं, इसी कहावत से जुड़ा एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है.

दरअसल, मेरठ में साढ़े तीन फीट की दुल्हन इमराना का साढ़े तीन फीट के ही दूल्हे इब्राहिम से निकाह हो गया है.

दुल्हन इमराना के भाई मुरसलीन का कहना है कि वह अपनी बहन के लिए उसके ही कद का रिश्ता काफी सालों से ढूंढ रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी.

मुरसलीन के मुताबिक, इसी बीच उन्हें पता चला कि हापुड़ में एक लड़का है जिसका कद भी लगभग उनकी बहन इमराना के बराबर है और जब उन्होंने लड़के को देखा तो तुरंत ही रिश्ता तय हो गया.