जालौन: इस सरकारी स्कूल के मिड-डे-मील में मिल रहा मटर पनीर, रसगुल्ला और सेब

यूपी तक

• 08:51 AM • 23 Apr 2022

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के मलकपुरा गांव से दिल को सुकून देने वालीं सुंदर तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल, मलकपुरा गांव में स्थित उच्च…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के मलकपुरा गांव से दिल को सुकून देने वालीं सुंदर तस्वीरें सामने आई हैं.

दरअसल, मलकपुरा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों को मिड-डे-मील में चावल के साथ मटर-पनीर, सलाद, मिठाई में रसगुल्ला और फल में सेब दिए जा रहे हैं.

मलकपुरा के ग्राम प्रधान अमित ने यूपी तक को बताया कि इस प्रकार का स्पेशल मेन्यू महीने में 2 से 3 बार छात्रों को दिया जाता है.

ग्राम प्रधान अमित का मानना है कि मिड-डे-मील में सुधार का उद्देश्य बच्चों में पोषण के साथ-साथ उनकी स्कूल में उपस्थिति बढ़ाना है.

छात्रों को बेहतर सुविधा देने के सवाल पर अमित ने कहा, “अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था ग्राम-पंचायत की तरफ से की जाती है. अधिकांश समय क्राउड फंडिंग का सहारा लिया जाता है.”

इसके अलावा अमित ने बताया कि क्राउड फंडिंग के सहारे उन्होंने गांव के 2 विद्यालयों कुल 6 कूलर लगवाए हैं.

अमित के अनुसार, शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति भी गठित की गई है, जो जल्द ही अपने सुझाव देगी.