ADVERTISEMENT
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला उसपर शादी करने का दबाव बना रही थी.
जब प्रेमी ने इनकार कर दिया तो उसने उस्तरे से उसका गला काट दिया.
उसकी लाश को बड़े से ट्रॉली बैग में भरकर वो गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ले जा रही थी ताकि शव को ठिकाने लगा सके.
महिला की शादी दीपक यादव यादव से हुई थी जिसे उसने 4 साल पहले छोड़ दिया था.
प्रेमी फिरोज के साथ वो लिव-इन में रह रही थी. उसने उसपर शादी का दबाव बनाया.
फिरोज ने कहा कि जब तू पति की नहीं हो सकती तो मेरी क्या होगी. इसपर बात पर महिला ने उस्तरा से उसका गला काट दिया.
वो एक बड़े से ट्रॉली बैग में उसका शव भरकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन में किसी ट्रेन में रखने जा रही थी.
इससे पहले ही रात में पेट्रोलिंग की रही पुलिस की नजर उसपर पड़ी. पूछताछ में वो घबराने लगी. चेक करने पर ट्रॉली बैग में शव मिला.
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में और पूछताछ कर रही है.
ADVERTISEMENT











