महोबा: प्रियंका गांधी ने अमन की हत्या का मामला उठाया, बेबस मां से मिल ढांढस बंधाया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महोबा में बांदा के अमन त्रिपाठी हत्याकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा. महोबा के पुलिस लाइन…

संतोष शर्मा

• 03:20 PM • 27 Nov 2021

follow google news

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महोबा में बांदा के अमन त्रिपाठी हत्याकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा.

महोबा के पुलिस लाइन में हेलिपैड पर अमन त्रिपाठी की मां से प्रियंका गांधी मिलीं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि अमन की मां एक महीने से न्याय मांग रही हैं लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है.

प्रियंका गांधी ने अमन त्रिपाठी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए.

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पूरा प्रदेश देख रहा है कि यूपी की न्याय व्यवस्था ख़त्म हो रही है.

    follow whatsapp