ऐसा देखा है कभी? महोबा में जहरीले सांप और कुत्ते के बीच जमकर मचा घमासान, वीडियो हुआ वायरल

नाहिद अंसारी

• 08:28 AM • 31 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. आपको बता दें…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

आपको बता दें कि महोबा जिले में जहरीले सांप और कुत्ते के बीच एक अनोखी लड़ाई कैमरे में कैद हो गई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जहरीला सांप और कुत्ता आमने-सामने आए, तो दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए.

लड़ाई के दौरान कुत्ता भौंककर अपनी ताकत दिखाता रहा, जबकि सांप भी फन फैलाकर काटने की कोशिश में रहा. खबर के अनुसार, आधा घंटे तक दोनों के बीच घमासान चलता रहा.

यह मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा गांव के रहने वाले मनीष तिवारी के खेत का बताया जा रहा है.