सूर्य सिंह की नहीं थी तबीयत ठीक फिर भी प्रिंसिपल बार-बार क्यों बुला रहे थे कॉलेज? हत्या के बाद इस थ्योरी ने खड़े किए सवाल

गाजीपुर के दुबैठा गांव के छात्र सूर्य कुमार की हत्या. परिजनों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर लगाया लापरवाही का आरोप, CM योगी से की न्याय और आर्थिक मदद की मांग.

यूपी तक

• 11:34 AM • 24 Mar 2026

follow google news

गाजीपुर के दुबैठा गांव के रहने वाले छात्र सूर्य कुमार सिंह की मौत के बाद मातम और आक्रोश का माहौल है. परिजनों का आरोप है कि कॉलेज परिसर के भीतर छात्र के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि सुरक्षा में भारी चूक के चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. परिवार ने सीधे तौर पर कॉलेज के प्रिंसिपल को इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके आचरण पर सवाल खड़े किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

प्रिंसिपल पर दबाव और अनुचित व्यवहार का आरोप

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन छात्र का स्वास्थ्य ठीक नहीं था लेकिन प्रिंसिपल के दबाव के कारण उसे जबरन कॉलेज बुलाया गया. आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया. परिजनों का दावा है कि जब कॉलेज परिसर में छात्र पर हमला हुआ तब प्रिंसिपल मौके से भाग निकले और वहां मौजूद गार्ड व कर्मचारियों ने भी छात्र की कोई मदद नहीं की. 

नशे की हालत में मंजीत ने मारी गोली

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मंजीत नामक युवक ने नशे की हालत में छात्र सूर्य कुमार को गोली मारी. परिवार ने छात्र के चरित्र को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छा था. प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से इंसाफ और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है. उनकी मांग है कि दोषियों को सख्त सजा मिले.