भारतीय सेना ने आतंकियों को घुसकर मारा, उधर बनारस से मॉक ड्रिल का ये कैसा वीडियो आ गया

यूपी तक

07 May 2025 (अपडेटेड: 07 May 2025, 08:28 AM)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज यानी 7 मई को व्यापक मॉक ड्रिल का आदेश दिया था.

Mockdrill in Varanasi

Mockdrill in Varanasi

Google CTA

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज यानी 7 मई को व्यापक मॉक ड्रिल का आदेश दिया था.  इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस लाइन में  मॉक ड्रिल के पूर्वाभ्यास का वीडियो सामने आया है. वाराणसी पुलिस लाइन में हुए पूर्वाभ्यास के वीडियो में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें घायलों को बचाने, सुरक्षित निकासी, और ब्लैकआउट जैसे हालात में काम करने का अभ्यास करती दिख रही हैं. यह ड्रिल न केवल पुलिस और प्रशासन के लिए, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी जागरूकता का एक बड़ा माध्यम है.

यह भी पढ़ें...

भारत ने किया एयर स्ट्राइक

बता दें कि आज भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना ने रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की है. यह हमले बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में किए गए. 

जानें किस जिले में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल

केटेगेरी (A)

नरोरा (बुलंदशहर) - 4 PM

केटेगेरी (B)

कानपुर- 9:30 AM /4 PM 
आगरा- 8 PM
प्रयागराज- 6:30 PM
गाजियाबाद- 10 AM/ 8 PM
झांसी- 4 PM
लखनऊ- 7 PM
मथुरा- 7 PM 
मेरठ- 4 PM 
सहारनपुर- 4 PM 
बक्शी का तालाब- गृह मंत्रालय का आदेश के अनुसार बक्शी का तालाब इलाके की मॉक ड्रिल को मीडिया कवर नहीं करेगी.
चंदौली- 7 PM 
सरसावा- 4 PM
बरेली-  8 PM 
गोरखपुर- 6:30 PM
मुरादाबाद- 12 NOON
वाराणसी- समय निर्धारित नहीं हुआ है .

केटेगेरी (C)

बागपत-  7 PM
मुजफ्फरनगर- समय निर्धारित नहीं हुआ