गाजीपुर: महापर्व की खुशियां मातम में बदली, छठ घाट बनाते समय चाचा-भतीजा नदी में डूबे, मौत

विनय कुमार सिंह

• 04:24 PM • 28 Oct 2022

आस्था का महापर्व छठ आज गाज़ीपुर के एक परिवार के लिए मातम लेकर आया. घटना गाजीपुर के करंडा थाना इलाके के गोसंदेपुर गंगा घाट की…

UP Tak
Google CTA

आस्था का महापर्व छठ आज गाज़ीपुर के एक परिवार के लिए मातम लेकर आया. घटना गाजीपुर के करंडा थाना इलाके के गोसंदेपुर गंगा घाट की है, जहां पर छठ पर्व के लिए वेदी बनाने पहुंचे एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. बता दें कि शुक्रवार को गंगा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गयी.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद किया. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इधर, परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

बता दें कि छठ पर्व के मद्देनजर एक ही परिवार के तीन लोग हिमांशु गिरी, ओम गिरी और सुजीत गिरी गंगा घाट पर बेदी बनाने के लिए पहुंचे थे. जहां पर वेदी बनाने के बाद गंगा स्नान करने के बाद वापस घर निकल रहे थे. इसी बीच ओम गिरी 14 साल द्वारा दोबारा गंगा की गहराई नापने के लिए गंगा में छलांग लगा दिया. गंगा की गहराई नापने के चक्कर में ओम डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए उसका चाचा सुजीत गिरी भी गंगा में छलांग लगा दिया और वो भी डूबने लगे.

शोर सुनकर आप पास में छठ पर्व के लिए वेदी बना रही महिलाए पहुंच गई और अपनी साड़ी फेंक बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा न सकी. वहीं घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण और करंडा थाने की पुलिस भी पहुंच गई. तकरीबन एक घंटे बाद गोताखोरों के मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है.

आजम खान को लगा बड़ा झटका, हेट स्पीच मामले में 3 साल की सजा के बाद अब चली गई विधायकी