महराजगंज: दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने दरवाजे में ताला लगाकर बुला दी पुलिस

अमितेश त्रिपाठी

• 02:00 PM • 30 Apr 2023

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले (Maharajganj News) में दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मनाना एक बहू को भारी पड़ा गया. सास ने बहू के दोनों प्रेमियों…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले (Maharajganj News) में दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मनाना एक बहू को भारी पड़ा गया. सास ने बहू के दोनों प्रेमियों को पहले कमरे मे बंद किया फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो प्रेमियों के साथ रंगरेलियां मना रही थी. शक होने पर जब सास उसके कमरे के पास पहुंची तो अंदर का दृश्य देख वह आगबबूला हो गई. इसके बाद सास ने दरवाजा बंद कर उसमें ताला लगा दिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके दो प्रेमियों को थाने ले आई. पुलिस ने बताया कि महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवक उसके मायके के रहने वाले हैं. मामले में शांति भंग कार्यवाही की गई है.

दरअसल, महिला का पति रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया है. इस बीच महिला का अपने मायके आना-जाना बढ़ गया था. उसी दौरान महिला को मायके में दो युवकों से प्रेम हो गया. पहले मायके में दोनों युवक महिला से मिलते-जुलते थे. जब महिला अपने ससुराल वापस चली गई तो वहां भी उसका अपने प्रेमियों से मिलना जारी रहा.

इस पूरे मामले को लेकर निचलौल थाना के इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने कहा, “मामला संज्ञान में है. दोनों पक्ष थाने पर आए थे. महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवक उसके मायके के रहने वाले हैं. शांति भंग कार्यवाही की गई है.”