हापुड़ में सड़क पर पलटा दूध से भरा टैंकर, बाल्टी-बोतल लेकर लूटने पहुंचे लोग, वीडियो आया सामने

देवेंद्र शर्मा

• 03:00 AM • 19 Sep 2023

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur News)  में एक सोमवार हाइवे पर एक दूध से भरे टैंकर हादसे का शिकार हो गया.…

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur News)  में एक सोमवार हाइवे पर एक दूध से भरे टैंकर हादसे का शिकार हो गया. वहीं हाइवे पर दूध से भरे टैंकर के पलट जाने के बाद उसे लूटने की होड़ मच गई. राहगीर और ग्रामीण बाल्टी, बोतलों में दूध भर-भरकर मौके फरार हो गए. बता दें कि ये घटना हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर के पास हुई.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर के पास एक दूध से भरा हुआ टैंकर पलट गया जिसके बाद टैंकर में भरा हुआ हजारों लीटर दूध सड़क पर फैलने लगा. दूध के टैंकर से बहते देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग बोतल , बाल्टी आदि अन्य सामानों के द्वारा टैंकर से दूध भरने लगे. भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई और लोग दूध के टैंकर से दूध निकालकर ले जाते हुए दिखाई देने लगे.

घटना का वीडियो हुआ वायरल

बाद में इस मामले की जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस ने टैंकर से दूध भरने वालों को रोका और क्रेन बुलाकर किसी तरह दूध के टैंकर को सीधा किया गया. हालांकि इस मामले में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है. हालांकि वहां से गुजर रहे लोगों ने दूध के टैंकर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी.