कासगंज: गैस रिफिलिंग के समय आग का गोला बन गई वैन, दुकानें छोड़कर भागे दुकानदार

आर्येंद्र सिंह

• 12:58 PM • 12 Oct 2022

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में गैस रिफलिंग करते वक्त एक मारूती कार में आग लग गई. आग लगने इलाके में हड़कंप मच गया. मौके…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में गैस रिफलिंग करते वक्त एक मारूती कार में आग लग गई. आग लगने इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें...

घटना कासगंज जनपद के सिढपुरा कस्बा के एटा रोड की है. एटा रोड पर ही एक गैस रिफलिंग की दुकान है, जहां यह हादसा हुआ. दुकान में मारुती वेन में गैस रिफलिंग करते समय गैस रिसाव होने से आग लग गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. इस घटना से किसी भी राहगीर को नुकसान ना पहुंते इसके लिए पुलिस ने सकड़ के दोनों तरफ ट्रैफिक रुकवाया. जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

मुख्तार अंसारी के करीबी पर गाजीपुर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

वैन में आग लगते ही आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई. बता दें कि दुकानदार राहुल गुप्ता घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से मारुती वैन में गैस रिफलिंग कर रहा था. तभी सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने के कारण मारुती वैन धूं धूं कर जलने लगी. आग लगते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया.