आगरा में कैसा रहेगा मौसम? बादलों की लुकाछिपी के बीच जानिए बारिश को लेकर क्या है अनुमान

यूपी तक

• 03:14 PM • 07 Aug 2023

Agra Weather News: इस वक्त यूपी के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बारिश के साथ-साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है. इस बीच…

UP Tak
Google CTA

Agra Weather News: इस वक्त यूपी के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बारिश के साथ-साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है. इस बीच आगरा के मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. मौसम की विभाग की जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त को आगरा में काफी ज्यादा इनडोर ह्यूमिडिटी (66 फीसदी) का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा बादल छाए रहेंगे और देर रात बारिश के भी अनुमान हैं.

यह भी पढ़ें...

आगरा में ऐसा रहेगा मौसम

इसी तरह अगर 8 अगस्त के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें, तो काफी घने बादल छाए रहेंगे. न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है. इसी तरह एयर क्वॉलिटी की बात करें, तो आगरा में 7 अगस्त को यह 93 AQI मापी गई है. यह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स सैटिसफैक्ट्री यानी संतोषजनक कैटिगरी में आता है, जिसका मतलब यह हुआ कि हवा में प्रदूषण है पर कम है.

आपको बता दें कि 0-50 AQI को अच्छी क्वॉलिटी का वातावरण माना जाता है. वहीं 51-00 AQI यानी संतोषजनक स्थिति में भी संवेदनशील प्रकृति के लोगों (श्वास संबंधी बीमारी से पीड़ित समेत अन्य) को हल्की-फुल्की समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है.

आगरा समेत यूपी के मौसम से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए uptak.in पर विजिट करें.