Sitapur News: सीतापुर में सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन, जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण नोटिस पर रोक की उठाई मांग

Newzo

• 01:18 PM • 27 Jul 2026

Sitapur Jauhar University News: सीतापुर में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने जौहर विश्वविद्यालय को मिले ध्वस्तीकरण नोटिस के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. उनका कहना है कि इससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित होगा. सरकार से हस्तक्षेप की अपील की गई.

सीतापुर में सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन, जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण नोटिस पर रोक की उठाई मांग

सीतापुर में सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन, जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण नोटिस पर रोक की उठाई मांग

Google CTA

Sitapur Jauhar University News: समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण नोटिस पर रोक लगाने और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा करने की मांग की.

यह भी पढ़ें...

ज्ञापन में कहा गया कि रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्माण संबंधी कोई प्रशासनिक या तकनीकी अनियमितता है तो उसका समाधान कानून के तहत किया जा सकता है, लेकिन पूरे शैक्षणिक संस्थान को ध्वस्त करना उचित नहीं होगा.

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय हजारों छात्र-छात्राओं की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा संस्थान है. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियां और भविष्य प्रभावित हो सकता है.

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई कि ध्वस्तीकरण नोटिस पर तत्काल रोक लगाई जाए और विश्वविद्यालय का संचालन पूर्ववत जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि छात्रों के शैक्षणिक हित सुरक्षित रह सकें. ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.