Sitapur News: दीक्षांत समारोह में सीतापुर की शाजिया हाशिम अंसारी को तीन गोल्ड मेडल, रिया गुप्ता को मिला चांसलर मेडल

Newzo

• 04:40 PM • 31 Jul 2026

Sitapur Education News: लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में सीतापुर के ग्रीन फील्ड डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. शाजिया हाशिम अंसारी को तीन गोल्ड मेडल और रिया गुप्ता को चांसलर मेडल से सम्मानित किया गया. दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने खुशी जताई.

दीक्षांत समारोह में सीतापुर की शाजिया हाशिम अंसारी को तीन गोल्ड मेडल, रिया गुप्ता को मिला चांसलर मेडल

दीक्षांत समारोह में सीतापुर की शाजिया हाशिम अंसारी को तीन गोल्ड मेडल, रिया गुप्ता को मिला चांसलर मेडल

Google CTA

Sitapur Education News: लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में ग्रीन फील्ड डिग्री कॉलेज, सीतापुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया. समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें...

महाविद्यालय की एम.ए. अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की छात्रा शाजिया हाशिम अंसारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए मंजू गोल्ड मेडल, दयामोई शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडल तथा कृष्णा सक्सेना मेमोरियल गोल्ड मेडल सहित तीन स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया. वहीं बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रिया गुप्ता को प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चांसलर मेडल प्रदान किया गया.

समारोह में नीति आयोग के सदस्य एवं प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. अभय करंदीकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी, उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा अन्य अतिथि मौजूद रहे.

दोनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्रीन फील्ड डिग्री कॉलेज, सीतापुर के प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. महाविद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का गौरवपूर्ण परिणाम बताया.