Saharanpur Protest: सहारनपुर में एक मंदिर से जुड़े मामले में पुजारी विजय वशिष्ठ पर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कथित झूठे मुकदमे के विरोध में ब्राह्मण समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया. इस मामले के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पुलिस लाइन तथा एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना सही जांच के दर्ज किया गया यह मामला न्याय के खिलाफ है.
ADVERTISEMENT
आरोप है कि यह पूरा मामला भीम आर्मी के दबाव में दर्ज कराया गया है और इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह के मामलों से मंदिरों और समाज की धार्मिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है, क्योंकि कई स्थानों पर विरोध के चलते मंदिरों के कपाट तक बंद करने की नौबत आ गई है.
वहीं पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी संतुष्ट नहीं हैं और लगातार आंदोलन की बात कर रहे हैं. समाज के लोगों ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो.
यह भी पढ़ें: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर पाएंगे अप्लाई
ADVERTISEMENT









