60 घंटे चली छापेमारी के बाद घर से बाहर आए आजम खान और अंदर की सारी बातें बताईं

यूपी तक

15 Sep 2023 (अपडेटेड: 15 Sep 2023, 04:36 PM)

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) के घर पर पिछले तीन दिनों से जारी आयकर विभाग की रेड शुक्रवार…

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) के घर पर पिछले तीन दिनों से जारी आयकर विभाग की रेड शुक्रवार शाम को खत्म हो गई है. बता दें कि IT के इस मैराथन रेड का आज तीसरा दिन था. करीब 60 घंटे की छापेमारी शुक्रवार की शाम खत्म हुई. IT की 40 सदस्यीय टीम अधिकारियों समेत घर से बाहर निकली और अपने वाहन में बैठकर चली गई. इस दौरान आजम, उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला, अदीब IT टीम को गेट के बाहर तक विदा करने आए.

यह भी पढ़ें...

आजम खान ने कही ये बात

वहीं तीन दिनों तक चली आयकर विभाग के इस रेड पर आजम खान ने बताया कि, ‘आईटी टीम 13 सितंबर को सुबह लगभग 7 बजे आई उनके घर पर आई और उन्होंने कागजात दिखाए. वे आईटी से थे. हमें उम्मीद नहीं थी की ये लोग हमारे घर आएंगे. इन लोगों ने हमारे घर की तलाशी ली, बेटे अब्दुल्लाह के कमरे की भी तलाशी ली. उन्होंने सभी फाइलों, कागजातों को देखा.’ आजम खान ने आगे बताया कि, ‘हमारे से ये दिक्कत थी कु कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी जिसके कारण मेरे पूरे घर में पानी लग गया था. जिसके कारण पूरा सामान बिखरा पड़ा था. अब इसको समेटने में ना जाने कितना वक्त लगेगा.’

बता दें कि IT की रेड के दौरान आजम खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में मौजूद थे. बता दें कि पिछले 3 दिन की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों का दावा है कि, ‘कैसे एक प्राइवेट ट्रस्ट होते हुए भी सरकारी विभागों का 150 करोड़ रुपए आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में लगाया गया.’ ऐसा भी दावा है कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जब भी कैबिनेट से कॉलेज या फिर अन्य जनहित में कोई प्रोजेक्ट पास होता था, तो उसे कहीं और न बनाकर यूनिवर्सिटी के अंदर ही बना दिया गया. इससे पहले गुरुवार शाम आयकर विभाग के अपर निदेशक ध्रुव भी आजम खान के घर पहुंचे थे. इस दौरान टीम ने आजम के घर एक सुनार को भी बुलाया. वहीं, प्रिंटर भी मंगाया गया.