Raebareli Weather Update: उमस से मिली राहत, धान की फसल खिली, आज भी मूसलाधार बारिश के आसार

Newzo

• 11:29 AM • 07 Aug 2026

Raebareli Weather 7 August 2026: रायबरेली में गुरुवार की मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, जबकि धान की फसल को भी फायदा हुआ. शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव भी हुआ.

उमस से मिली राहत, धान की फसल खिली, आज भी मूसलाधार बारिश के आसार

उमस से मिली राहत, धान की फसल खिली, आज भी मूसलाधार बारिश के आसार

Google CTA

Raebareli Weather 7 August 2026: जिले में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बीते कई दिनों से तीखी धूप और चिपचिपाती उमस से बेहाल लोगों को इस झमाझम फुहारों ने बड़ी राहत दी है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिजा में ठंडक घुल गई। वहीं, यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. 

यह भी पढ़ें...

​शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा हुआ है. ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, वायुमंडल में बने नमी के दबाव के कारण आज भी जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के पूरे आसार हैं. 

​धान की फसल को मिली नई जिंदगी

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह बारिश धान की रोपाई और बढ़ी हुई फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है. काफी समय से बारिश न होने के कारण किसान सिंचाई को लेकर चितित थे और डीजल पंपों के सहारे फसलों को बचाने में लगे थे. गुरुवार की झमाझम बारिश ने फसलों को नया जीवन दे दिया है. 

नगर पालिका के दावों की खुली पोल

एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के जल निकासी के दावों की हवा निकल गई. शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में खासी  परेशानी झेलनी पड़ी.