Raebareli Gold Silver Price 7th August 2026: स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला. गुरुवार की तेजी के बाद शुक्रवार को सोने के भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए, जबकि चांदी की कीमतें बिना किसी बदलाव के स्थिर बनी रहीं. हालांकि, कीमती धातुओं में आ रही इस तेजी के बावजूद शहर के बाजारों में ग्राहकी सुस्त है और कारोबारी आगामी सीजन की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं.
ADVERTISEMENT
शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और इसका भाव ₹1,49,860 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बीते गुरुवार को सोने का रेट ₹1,45,900 प्रति 10 ग्राम था, यानी महज एक दिन में सोने की कीमतों में ₹3,960 की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
दूसरी ओर, चांदी के दामों में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं देखा गया. गुरुवार को ₹5,000 की बढ़त हासिल करने के बाद चांदी ₹2,40,000 प्रति किलो के स्तर पर टिकी हुई है.
सहालग और त्योहारों से उम्मीदें
दामों में आ रहे इस तेज उतार-चढ़ाव के बीच शहर के मुख्य सर्राफा बाजारों में खरीदारों की मौजूदगी काफी सीमित बनी हुई है. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि वर्तमान में कोई बड़ा शुभ मुहूर्त न होने के कारण बाजार में ग्राहकी धीमी पड़ी हुई है. अब सर्राफा व्यापारियों की पूरी नजरें आगामी त्योहारों और सहालग (शादियों के सीजन) पर हैं. व्यापारियों को उम्मीद है कि शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बाजार में एक बार फिर खरीदारों की भारी भीड़ और चमक देखने को मिलेगी.
ADVERTISEMENT











