बिहार के जोगबनी से तमिलनाडु के ईरोड और सहरसा-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, यूपी के ये जिले आएंगे रूट में

उदय गुप्ता

11 Sep 2025 (अपडेटेड: 11 Sep 2025, 07:36 PM)

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ अब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का कुनबा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जोगबनी से तमिलनाडु के ईरोड जंक्शन और सहरसा से छेहरटा अमृतसर के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनो को हरी झंडी दिखाएंगे.

Amrit Bharat Express Train

Amrit Bharat Express Train

Google CTA

Amrit Bharat Express News: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये ट्रेनें बिहार के जोगबनी से तमिलनाडु के ईरोड जंक्शन और सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच चलेंगी.

यह भी पढ़ें...

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी सं. 06602)

शुभारंभ: 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.
प्रस्थान: जोगबनी से दोपहर 3:30 बजे.

मुख्य स्टेशन:

  • फारबिसगंज: 3:44 बजे
  • अररिया कोर्ट: 4:09 बजे
  • पूर्णिया: 4:45 बजे
  • कटिहार: 5:40 बजे
  • नौगछिया: 6:40 बजे
  • मानसी: 7:30 बजे
  • खगड़िया: 7:43 बजे
  • बेगुसराय: 8:25 बजे
  • बरौनी: 9:30 बजे
  • शाहपुर पटोरी: 10:25 बजे
  • हाजीपुर: 11:45 बजे
  • सोनपुर: 12:02 बजे (अगले दिन)
  • पाटलिपुत्र: 12:50 बजे
  • दानापुर: 1:13 बजे
  • आरा: 1:43 बजे
  • रघुनाथपुर: 2:06 बजे
  • बक्सर: 2:31 बजे
  • डीडीयू: 5:15 बजे

आगमन: 18 सितंबर 2025 को सुबह 7:20 बजे ईरोड जंक्शन.

रूट: पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर, काटपाडी.

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी सं. 05531)

शुभारंभ: 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.
प्रस्थान: सहरसा से दोपहर 3:30 बजे.

मुख्य स्टेशन:

  • सुपौल: 4:00 बजे
  • सरायगढ़: 4:40 बजे
  • निर्मली: 5:15 बजे
  • झंझारपुर: 6:05 बजे
  • सकरी: 6:35 बजे
  • सिहो: 7:25 बजे
  • सीतामढ़ी: 8:45 बजे
  • रक्सौल: 10:25 बजे
  • नरकटियागंज: 11:35 बजे

आगमन: 17 सितंबर 2025 को तड़के 2:00 बजे छेहरटा (अमृतसर).
रूट: सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद, अम्बाला कैंट.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं वाली अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: यूपी के DDU, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला, गाजियाबाद के लिए मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पूरा शेड्यूल जानिए