हमीरपुर में बेतवा नदी पर पुल की स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

यूपी तक

29 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Hamirpur Bridge Collapse : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है. यहाँ बेतवा नदी पर मोरा कांडर और कुरारा को आपस में जोड़ने के लिए बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन पुल की भारी-भरकम स्लैब देर रात अचानक ढह गई.

UP Hamirpur Accident

UP Hamirpur Accident

Google CTA

Hamirpur Bridge Collapse News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है. यहाँ बेतवा नदी पर मोरा कांडर और कुरारा को आपस में जोड़ने के लिए बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन पुल की भारी-भरकम स्लैब देर रात अचानक ढह गई. इस हादसे में पुल के नीचे काम कर रहे छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. स्लैब गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें...

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. भारी क्रेन और मशीनों की मदद से पुल के मलबे और ढही हुई स्लैब को हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि नीचे दबे हुए संभावित मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. इस हादसे के बाद से निर्माण स्थल और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.