Jalaun News: कल तक जो बदमाश कानून को अपनी जेब में समझ रहे थे, खाकी वर्दी पर लाठियां भांज रहे थे और पुलिसवालों को ही बंधक बनाकर अपनी बहादुरी का ढोंग रच रहे थे... महज 24 घंटे के भीतर यूपी पुलिस ने उनके सारे तेवर ठंडे कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश के जालौन में एक महिला ने अपने पति मजीद खान और सास की शिकायत की. लेकिन हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे सिपाही सौरभ पटेल और रिंकू यादव को ही आरोपियों ने कमरे में बंधक बना लिया. लेकिन इस बाद पुलिस ने जो एक्शन लिया उसकी भी खूब चर्चा हो रही है. सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश अब व्हीलचेयर और बैसाखियों के सहारे, पैर घसीटते और लंगड़ाते हुए हवालात से बाहर निकल रहे हैं. खबर में आगे जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?
ADVERTISEMENT
जब पुलिस पर ही टूट पड़े आरोपी और उनका परिवार
यह सनसनीखेज मामला जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र का है. दरअसल एक महिला ने अपने पति मजीद खान, सास अकबरी, देवर सफीक और एक रिश्तेदार सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसी मामले की जांच और दबिश के लिए सिरसाकलार थाने के दो सिपाही सौरभ पटेल और रिंकू यादव आरोपी के ठिकाने पर पहुंचे थे.
लेकिन कानून का खौफ भूल चुके मुख्य आरोपी मजीद खान, उसके परिजनों और साथियों ने खाकी को देखते ही आपा खो दिया. इन लोगों ने न सिर्फ पुलिस टीम का रास्ता रोका बल्कि दोनों सिपाहियों को घेरकर एक कमरे में बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से सिपाहियों पर जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा.
भारी फोर्स ने छुड़ाया
सिपाहियों को बंधक बनाए जाने और उन पर बर्बर हमले की खबर जैसे ही वायरलेस पर गूंजी वैसे ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आलाधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ. भारी फोर्स ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला, एक्शन लिया और कमरे का दरवाजा तोड़कर घायल सिपाहियों को सुरक्षित बाहर निकाला.
पुलिस ने मौके से ही मुख्य आरोपी मजीद खान, सफीक खान, सलमान खान और हमले में शामिल घर की महिलाओं को दबोच लिया. इसके बाद हुई पुलिसिया खातिरदारी और मुठभेड़ के बाद इन बदमाशों का जो हश्र हुआ वह देखने लायक था.
कभी थे शेर अब मांग रहे रहम की गुहार
जालौन सीओ कुमार सिंह ने बताया कि 'एक महिला की शिकायत पर जांच करने गए आरक्षी सौरभ पटेल और रिंकू यादव पर मजीद खान, सफीक, सास अकबरी और भांजे सलमान द्वारा हमला किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को हिरासत में लिया है और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.'
अस्पताल में इलाज के बाद जब इन आरोपियों को हवालात से बाहर निकाला गया तो कल तक पुलिस पर लाठियां बरसाने वाले ये शातिर अपराधी आज अपने पैरों पर खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे. लंगड़ाते हुए चलते और पुलिस के सामने रहम की गुहार लगाते इन बदमाशों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
सीधे जेल की सलाखों के पीछे
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने, जानलेवा हमला करने और बलवा करने जैसी कई अन्य संगीन और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपियों और दो महिलाओं सहित कुल 5 लोगों को कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने बिना कोई ढील दिए सभी को न्यायिक हिरासत में सीधे जेल भेज दिया है. जालौन पुलिस की इस सिंघम स्टाइल कार्रवाई ने पूरे इलाके के अपराधियों में खौफ भर दिया है.
ADVERTISEMENT











