हमीरपुर: पुलिस ने काटे हजारों वाहनों के चालान, वसूला इतना जुर्माना, चलाया जागरूकता अभियान

नाहिद अंसारी

• 04:54 AM • 01 Dec 2022

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यातायात माह में पुलिस ने जमकर वाहन चेक किए और चालान काटे. यातायात माह 1 नवंबर से 30…

UPTak
Google CTA

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यातायात माह में पुलिस ने जमकर वाहन चेक किए और चालान काटे. यातायात माह 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया गया था. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान कुल 20,586 वाहन चेक किए गए तो वहीं 13,040 वाहनों का चालान काटा गया. इस दौरान करीब 4,76,500 रुपयों का जुर्माना वसूला गया. पुलिस की इस कार्रवाई में 24 वाहनों को भी सीज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, बिना हेलमेट के 7,858 लोगों का चालान काटा गया तो वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए 576 लोगों का चालान काटा गया. इसी के साथ गलत दिशा में वाहन चलाने पर 884 लोगों का चालान काटा गया. बाइक पर तीन सवारी बैठने पर 1121 चालकों का चालान काटा गया है. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 13 लोगों का चालान काटा गया है. बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर भी पुलिस ने 1950 लोगों का चालान किया है.

चलाया गया जागरूकता अभियान

पुलिस द्वारा यातायात माह में जिले में हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं से लेकर ई रिक्शा चालक, ट्रक चालक, ऑटों चालक तक को जागरूक किया गया. इस दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों में भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया.

पुलिस द्वारा बचाई गई 22 लोगों की जान

इस दौरान पुलिस द्वारा सड़क हादसों में घायल करीब 22 लोगों को समय पर अस्पताल ले जाया गया और उनकी जान बचाई गई. हादसों में कमी लाने के लिए और यातायात को सुगम बनाने के लिए 210 स्ट्रीट लाइटों को लगवाया गया और यातायात संकेतों को भी बनवाया गया.

इस मामले पर हमीरपुर के एसपी शुभम पटेल ने बताया की “आगे भी भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे. साथ ही जनता से भी अपील है कि यातायात व्यवस्था को ओर ज्यादा सुगम बनाने में लोग सहयोग करें.

हमीरपुर: इस सिपाही को ‘सिंघम’ बनने का शौक, हथियारों के साथ खुलेआम फोटो करता है शेयर