बांदा का नवाज़ुद्दीन जैसे ही सऊदी से लौटा वैसे ही पुलिस ने पकड़ उसे जेल भेजा, ये बड़ा कांड करके भागा था

सिद्धार्थ गुप्ता

04 Jan 2026 (अपडेटेड: 04 Jan 2026, 12:39 PM)

UP News: यूपी के बांदा में पुलिस ने नवाज़ुद्दीन उर्फ सद्दाम को पकड़ लिया है. इसके खिलाफ एक युवती ने बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाए थे, जिसके बाद ये सऊदी भाग गया था.

बांदा, शादी का झांसा, दुष्कर्म मामला, दहेज मांग, नवाज़ुद्दीन सद्दाम, सऊदी से वापसी, इनामिया आरोपी, चिल्ला थाना, यूपी पुलिस, महिला अपराध, गिरफ्तारी, जेल भेजा, Banda, marriage fraud, rape case

UP News

Google CTA

UP News: बांदा का नवाज़ुद्दीन उर्फ सद्दाम सऊदी चला गया था. मगर जैसे ही वह सऊदी से आया, उसे पुलिस ने दबोच लिया. दरअसल इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम था. आरोप था कि इसने एक युवती की जिंदगी से गंदा खेल खेला था. युवती का आरोप था कि नवाज़ुद्दीन उर्फ सद्दाम ने पहले उसे शादी का झांसा दिया. इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर दहेज की मांग करके निकाह से इनकार कर दिया. जब युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया, तब तक वह विदेश भाग गया और सऊदी चला गया.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि नवाज़ुद्दीन उर्फ सद्दाम के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था और उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम भी रखा गया था. अब पुलिस ने भारत आते ही उसे पकड़ लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: जल विभाग के कर्मचारी अब्दुल ने साथी महिला कर्मचारी की बेटी को फंसा पहले किया गंदा काम फिर उसकी जिंदगी यूं नर्क बनाई

कई महीनों तक किया गंदा काम

ये पूरा मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र से सामने आया था. यहां रहने वाली एक युवती ने नवाज़ुद्दीन उर्फ सद्दाम के खिलाफ आरोप लगाए थे. युवती का कहना था कि उसे पहले प्रेम जाल में फंसाया गया फिर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए. फिर आरोपी दहेज में गाड़ी और पैसो की मांग करने लगा. जब उसने दहेज के लिए मना कर दिया तो आरोपी निकाह की बात से पलट गया और सऊदी भाग गया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर राजवीर गौर (DSP बांदा) ने बताया, चिल्ला थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी नवाज़ुद्दीन उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया है. इसके खिलाफ युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, दहेज मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया था.