प्रेमी जुनैद संग भागना चाहती थी मुजफ्फरनगर की मुस्कान, प्यार का ऐसा जुनून कि बच्चों पर भी नहीं आई रहम

संदीप सैनी

• 08:11 PM • 20 Jun 2025

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए अपनी ही कोख से जन्मे दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया.

Muzaffarnagar Crime News

Muzaffarnagar Crime News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए अपनी ही कोख से जन्मे दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. मेरठ की मुस्कान के बाद अब मुजफ्फरनगर की मुस्कान ने अपने इस कातिलाना कारनामे से सबको हैरान कर दिया है. पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव में 19 जून को एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया. दोपहर के समय पांच साल के अरहान और एक साल की इनाया अपनी मां मुस्कान के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे, जब उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मुस्कान ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों के साथ सो रही थी तभी चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करने वाले उसके पति वसीम का फोन आया. फोन पर बच्चों का हाल-चाल पूछने पर उसने उन्हें उठाने की कोशिश की. लेकिन बच्चे नहीं उठे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
  
शुरुआती जांच में बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और न ही कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुसा था. इस रहस्यमयी मौत ने पुलिस को शक के घेरे में डाल दिया. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मां मुस्कान से सख्ती से पूछताछ शुरू की. गहन जांच और दबाव के बाद मुस्कान टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
 
मुस्कान ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव खेड़ी फिरोजाबाद के जुनैद से उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह जुनैद के साथ घर छोड़कर भागना चाहती थी. लेकिन उसके दो मासूम बच्चे इस रास्ते में बाधा बन रहे थे. इस क्रूर इरादे के साथ मुस्कान ने 19 जून को बच्चों के नाश्ते में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिला दिया जिससे उनकी मौत हो गई. इस खुलासे ने न केवल पुलिस को बल्कि पूरे गांव को हिलाकर रख दिया. पुलिस ने मुस्कान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके प्रेमी जुनैद की तलाश शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई जिसने मुस्कान के बयान को और पुख्ता किया.