मुरादाबाद सर्किट हाउस कैंपस की बीच रोड पर नमाज पढ़के बुरे फंसे हाजी उस्मान, हो गया एक्शन

जगत गौतम

• 03:16 PM • 05 Sep 2026

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान सर्किट हाउस के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे खड़े होकर नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं.

Moradabad Haji Mohammad Usman News

Moradabad Haji Mohammad Usman News

Google CTA

Moradabad Haji Mohammad Usman News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान सर्किट हाउस के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे खड़े होकर नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं. बता दें इस मामले में PWD विभाग के सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता अनित कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ BNS की धारा 285 और 292 के तहत नामजद FIR दर्ज की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

सर्किट हाउस पहुंचे थे सपा नेता

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 3 सितंबर का है. उस दिन विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मुरादाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे थे. यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसी दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान भी सर्किट हाउस पहुंचे थे. वह बिलारी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम के चाचा बताए जाते हैं. इसी दौरान उनके सर्किट हाउस परिसर में मौजूद होने और नमाज पढ़ने का मामला सामने आया.

गाड़ी के पीछे खड़े होकर पढ़ी नमाज

आरोप है कि हाजी मोहम्मद उस्मान ने सरकारी सर्किट हाउस परिसर के ग्राउंड में अपनी गाड़ी खड़ी कराई और उसके पीछे खड़े होकर नमाज पढ़ी. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर विवाद बढ़ गया. वायरल वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किसके जरिए अपलोड किया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है.

PWD की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद PWD विभाग के सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता अनित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी. इसके आधार पर मझोला पुलिस ने हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ BNS की धारा 285 और 292 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. 

पुलिस तलाश रही जवाब

पुलिस वायरल वीडियो से जुड़े कई पहलुओं की जांच में जुटी है. अधिकारियों के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि वीडियो किस व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया, उसे सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया और बाद में वह किस तरह वायरल हुआ. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हाजी मोहम्मद उस्मान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी परिसर में नमाज पढ़ने का यह मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है. फिलहाल मझोला पुलिस ने PWD अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.