मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की. यह मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है. एक युवक पर आरोप है कि वह एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था. स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देने से पहले खुद ही सजा देना शुरू कर दिया.
ADVERTISEMENT
गुस्साई भीड़ ने बिजली के खंभे से बांधा और पीटा
गुस्साई भीड़ ने युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया और काफी देर तक उसके साथ मारपीट की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ कानून को अपने हाथ में लेती दिख रही है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया.
जांच में पाया गया कि युवक नशे की हालत में था और उसने एटीएम के साथ छेड़छाड़ की थी. पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT









