Mathura News: छात्रों के समर्थन में मथुरा से दिल्ली कूच, PM आवास घेराव को निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Newzo

• 05:13 PM • 22 Jul 2026

Mathura Youth Congress Protest News: छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मथुरा युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए. नेताओं ने छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में साथ रहने का दावा किया और सरकार से उनकी मांगों पर संवाद करने की अपील की.

छात्रों के समर्थन में मथुरा से दिल्ली कूच, PM आवास घेराव को निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

छात्रों के समर्थन में मथुरा से दिल्ली कूच, PM आवास घेराव को निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Google CTA

Mathura News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मथुरा युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ता बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे छात्रों की आवाज़ बुलंद करने और उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने के लिए राजधानी पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें...

संगठन सृजन अभियान के प्रभारी राजन पाठक ने कहा कि देश का भविष्य बनाने वाले छात्रों की आवाज़ को दमन से दबाया नहीं जा सकता. युवा कांग्रेस हर उस छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है जो अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है.

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों की आवाज़ बनने का आह्वान किया है. उसी के तहत मथुरा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है और सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए.

मथुरा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि आज देश का हर छात्र अपने भविष्य और न्याय की लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर काला धब्बा है और युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

दिल्ली रवाना होने वालों में पारस गोस्वामी, विवेक बघेल, राहुल कुमार, नीरज गुज्जर, हिरदेश यादव, निखिल पाण्डेय, रोहित पाल, सलमान कुरैशी, निरंजन, उस्मान, दिलशाद सहित मथुरा युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ता शामिल रहे