बेटी के लव अफेयर का पिता ने किया विरोध, मथुरा में मां और ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पहले गायब किया, फिर उतारा मौत के घाट!

मदन गोपाल

• 10:10 AM • 10 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी मनोज सोनी का उनकी पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी विमल चौधरी ने मिलकर हत्या कर दी.

Daughter-Mother and Father

Daughter-Mother and Father

Google CTA

Mathura Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी मनोज सोनी का उनकी पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी विमल चौधरी ने मिलकर हत्या कर दी. आरोप है कि मनोज अपनी बेटी के लव अफेयर का विरोध करते थे. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हो चुकी है, लेकिन उनका शव अभी तक नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें...

लव अफेयर का विरोध बना वजह

बताया गया है कि मनोज सोनी अपनी बेटी और विमल चौधरी के बीच चल रहे लव अफेयर से नाराज थे. परिवार के मुताबिक, लव अफेयर में मनोज के विरोध के बाद विवाद बढ़ता गया. आरोप है कि इसी विरोध के चलते पत्नी, बेटी और विमल ने मिलकर पहले मनोज का अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

तीनों आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुलिस जांच के बाद मनोज की पत्नी, उनकी बेटी और विमल चौधरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या की बात कबूल की है. आरोपियों के पास से मनोज सोनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की गई है. हालांकि, पुलिस की काफी तलाश के बाद भी मनोज का शव बरामद नहीं हो सका है.

परिवार ने मांगी सख्त कार्रवाई

घटना सामने आने के बाद मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश है. मनोज की बहन भावना वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या तीनों आरोपियों ने मिलकर की है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद इलाके में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

भाई ने बताया कैसे खुला मामला

मृतक के भाई रामबाबू वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पहले मनोज को गायब किया था. इसके बाद पुलिस की पूछताछ में हत्या की बात सामने आई. परिवार ने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मनोज सोनी के शव की तलाश कर रही है.