कभी मुख्तार अंसारी का करीबी था, अब लगातार कार्रवाई से हो गया ये हाल, कौन है ये? जानें पूरी बात

संतोष शर्मा

• 03:05 PM • 24 Dec 2023

एक समय रहा होगा जब माफिया और डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीब हर कोई रहना चाहता होगा. मगर वक्त का सिक्का ऐसा पलटा कि आज मुख्तार के करीबी खुद परेशान हैं, क्योंकि उनके ऊपर भी प्रशासन की सख्त नजर है.

सुबह 5 बजे सोता है और किसी नहीं करता बात...जेल में बंद मुख्तार अंसारी की इस बात से उड़ी नींद

सुबह 5 बजे सोता है और किसी नहीं करता बात...जेल में बंद मुख्तार अंसारी की इस बात से उड़ी नींद

Google CTA

Mukhtar Ansari News: एक समय रहा होगा जब माफिया और डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीब हर कोई रहना चाहता होगा. चाहत होती होगी कि मुख्तार के करीबी रहेंगे तो फायदा होगा, पैसे कमेगा और बात बनेगी. मगर वक्त का सिक्का ऐसा पलटा कि आज मुख्तार के करीबी खुद परेशान हैं, क्योंकि उनके ऊपर भी प्रशासन की सख्त नजर है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल लखनऊ में मुख्तार के एक और करीबी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. लखनऊ का बिल्डर सिराज अहमद मुख्तार अंसारी का काफी करीबी माना जाता था. मगर अब उसके खिलाफ भी प्रशासन लगातार एक्शन ले रहा है. बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मुख्तार के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के न्यू एफआई अस्पताल को सील कर दिया है.

मुख्तार के करीबी बिल्डर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सिराज अहमद का अस्पताल सील करने के साथ-साथ उसके एफ-1 टावर की पार्किग को भी खाली करवाया है. एफ-1 टावर पर बने 2 फ्लोर को भी लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर दिया है. अब इसके भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.

मुख्तार के इन करीबियों पर भी पुलिस की नजर

बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के भी करीबी रहे बिल्डर शोएब इकबाल, मोनिस इकबाल, सिराज अहमद और मोनिस के खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग में एफआईआर दर्ज है. इनमें से सिराज और माइकल को पुलिस खोज रही है तो वही मोनिस को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है.